MP Crime: घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या,सनसनी फैल

Update: 2025-05-24 02:15 GMT
MP Crime: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोरतरा के जमुआ मेन रोड पर मनोज सिंह नाम के व्यक्ति की उसके ही घर में हत्या कर दी गई. घटना के वक्त व्यक्ति घर पर अकेला था. हर दिन की तरह घर पर दूधवाला आया हुआ था. जब अंदर से कोई नहीं आया तो उसे शक हुआ और उसने पड़ोसियों और परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने घर के अंदर मनोज सिंह का शव देखा. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे|
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है|
Tags:    

Similar News