Madhya Pradesh: सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें आवारा कुत्तों के झुंड ने 13 वर्षीय अवनी विनोखे पर हमला कर उसे मार डाला। घटना समनपुर गाँव में शाम करीब चार बजे हुई, जब अवनी अपनी सहेली के साथ खेत गई थी। हमले के दौरान कुत्तों ने बच्ची पर बुरी तरह हमला कर दिया। घबराई बच्ची भागकर घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँचे, अवनी इतनी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गाँव में मातम का माहौल है और लोग आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर चिंतित हैं।
Tags: