Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मुस्लिम महिला की उसके ही पति ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि यह खौफनाक वारदात बरगी के पटेल तिराहा स्थित शराब दुकान के पास शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया|
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं. मृतक महिला की पहचान अंजुम बानो उर्फ ​​राधा भूमिया के रूप में हुई है. महिला करीब 12 साल पहले छिंदवाड़ा चांदामेटा निवासी अपने पहले पति रशीद शाह को छोड़कर अपने दो बच्चों महक और आशीष के साथ रामजी भूमिया के साथ रहने लगी थी. महिला का एक बड़ा बेटा तौसीफ है, जो कहीं बाहर रहता है|
पति के चले जाने के बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और साथ रहने लगे. घटना वाली रात आरोपी रामजी भूमिया शराब के नशे में था। पारिवारिक कलह के चलते उसका अंजुम बानो से विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रामजी ने घर में रखे धारदार हथियार से अंजुम बानो और उसकी बेटी महक पर हमला कर दिया। खून से लथपथ दोनों मां-बेटी को
अस्पताल
ले जाया गया, लेकिन अंजुम बानो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बेटी महक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों ने बताया कि रामजी भूमिया और अंजुम बानो के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। महिला कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी थी, लेकिन सामाजिक दबाव और बच्चों की खातिर वह रामजी के साथ रह रही थी। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी हिंसक स्वभाव का था और वह आए दिन शराब पीकर परिवार को परेशान करता था।
Tags: