Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, ग्वालियर झांसी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई है, बेटा गंभीर रूप से घायल है|
उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं भिंड जिले की रहने वाली हैं और ग्वालियर के झांसी रोड स्थित आईटीएम अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थीं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
भिंड निवासी शांति देवी को उसका बेटा राजकुमार और बहू मालती शाक्य बाइक पर इलाज के लिए आईटीएम अस्पताल ले जा रहे थे. पोद्धार इंटरनेशनल स्कूल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, सास-बहू सिर के बल हाईवे पर गिर गईं, इस हादसे में सास-बहू की मौत हो गई|
Tags: