Chhatarpur छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में गांव के दबंगों द्वारा एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि खेती के विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उसी गांव की यादव महिला (जो विधवा है) को गोली मार दी, जहां गोली उसके कमर के नीचे लगी. महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गोली निकालकर उसकी जान बचाई|
आपको बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में पुराने विवाद के चलते एक महिला को देशी पिस्टल से गोली मार दी गई. घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. विक्रमपुर निवासी जयंती पत्नी स्वर्गीय भारत यादव उम्र 35 वर्ष शुक्रवार की शाम अपने परिजनों के साथ घर के बाहर खड़ी थी. तभी गांव के रामपाल बुंदेला, मुन्ना बुंदेला, रवि बुंदेला और जंटू बुंदेला उसके घर पहुंचे और अवैध देशी पिस्टल से जयंती को गोली मार दी|
गोली जयंती की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जयंती को ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों से उनका पुराना विवाद था, जिसके चलते यह हमला हुआ।
Tags: