SIR को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय विशेष बैठक हुई आयोजित

Update: 2025-11-18 16:47 GMT
Raisen, रायसेन : एस आई आर को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय विशेष बैठक हुई आयोजित , क्षेत्रीय भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की बैठक की शुरुआत ।क्षेत्रीय बीजेपी संगठनप्रभारी अजय जामवाल बोले कि पार्टी के पदाधिकारी अपने आचरण से संगठन की मर्यादा को बनाए रखें।जिससे पार्टी की छवि धूमिल नहीं हो।भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। पहले सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने संगठन पदाधिकारियों से चर्चा की।जबकि दूसरे सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने उनका स्वागत किया। इसके तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों की बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि एस आई आर 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 30 नवंबर तक हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Delete Edit

श्री जामवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी कीअसली पहचान हैं, पदाधिकारी अपने आचरण से संगठन की मर्यादा बनाए रखे। इसलिए व्यवहार ऐसा हो कि न स्वयं बदनाम हों और न ही पार्टी। उन्होंने कहा कि संगठन का भाव है सभी सुखी रहें सभी प्रसन्न रहें। सभी को साथ लेकर चलें क्योंकि पार्टी सनातन, राष्ट्र एवं गरीब, जनकल्याण के लिए कार्य करती है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल का शाल एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया तथा आभार जिला महामंत्री केशव पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगर पालिका एवं जनपद के अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पदाधिकारी, एस आई आर विधानसभा प्रभारी, नव नियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News