Karnataka कर्नाटक: एक छात्र का मामला सामने आया है, जिसने पब में शराब पीने के बाद घर जाने के डर से एक बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। RR नगर पुलिस ने इस घटना के संबंध में खुद ही शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़का एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता था। 31 जनवरी को स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी के बाद, सभी दोस्तों ने RR नगर के एक पब में शराब पार्टी की।

शराब पीने के बाद लड़के को उसके दोस्त विष्णुवर्धन ने समाधि रोड पर उसके अपार्टमेंट में छोड़ दिया। हालांकि, लड़का शराब पीने के बाद घर जाने से डर रहा था और उसने अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

जांच के दौरान पता चला कि लड़के ने पब में शराब पी थी। पुलिस ने नाबालिग लड़के को शराब पीने देने के लिए पब के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि JJ एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: