बेंगलुरु: शनिवार शाम को मदिकेरी के पोन्नामपेट तालुक के थेरालु गांव में, बेंगलुरु से आए एक पर्यटक को जंगली हाथी ने कुचल दिया। यह होमस्टे जंगल की सीमा के पास स्थित है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुरलीकृष्ण के तौर पर हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। बताया जाता है कि अपने दोस्तों को छोड़कर वे आस-पास की जगह घूमने निकले थे, तभी उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया और हाथी के कुचलने से उनकी मौत हो गई। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, मुरलीकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।

Tags: