भारत

खाकी पर हमला: पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और डंडों से किया वार, LIVE वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
23 Aug 2026 10:39 AM IST
खाकी पर हमला: पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और डंडों से किया वार, LIVE वीडियो सामने आया
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया. यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जब्त की. जानकारी के मुताबिक भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका गया और ईंट-डंडों से हमला भी किया गया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे, तो गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है.
इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर मुख्य हमलावर होने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पंकज पहले से ही संगीन अपराधों समेत 5 मामलों में शामिल रहा है.
घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं. बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story