Karnataka कर्नाटक : मेट्रो में यात्रा कर रही युवतियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। मेट्रो_चिक्स अकाउंट पर 13 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए गए। इस अकाउंट को 5,538 लोग फॉलो करते हैं। मेट्रो ट्रेन के अंदर और स्टेशन पर लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए। सोशल मीडिया पर इस अकाउंट के खिलाफ नाराजगी जताए जाने के बाद वीडियो डिलीट कर दिए गए। इंस्टाग्राम पेज के खिलाफ बनशंकरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और अब वीडियो अपलोड करने वाले की तलाश में जाल बिछा दिया है। बनशंकरी पुलिस ने आईटी एक्ट 2008 की धारा 67, बीएनएस 78(2) के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा सांसद पीसी मोहन ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, "यह चौंकाने वाला है। यह न केवल जघन्य अपराध है, बल्कि गंभीर भी है। मैंने बेंगलुरु पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।"

Tags: