पाकिस्तानी गैंगस्टरों से संबंध के आरोप में कर्नाटक का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में 28 साल के एक एयर कंडीशनिंग मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान में मौजूद ऐसे गैंगस्टर्स से संबंध रखने का आरोप है, जिनके तार आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।
आरोपी की पहचान इस्लामपुरा के रहने वाले एस. सैयद अबूबकर के तौर पर हुई है। आरोप है कि वह पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर्स और एक इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क के संपर्क में था। कहा जा रहा है कि वह पिछले दो साल से उनके संपर्क में था। जांच करने वालों को पता चला है कि उसने केरल और दिल्ली में ट्रेनिंग ली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक मस्जिद में पढ़ाता था।