Karnataka कर्नाटक : यहां सामाजिक वानिकी क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर कार्यरत हवप्पा को वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ वानिकी के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में यह पदक प्रदान किया। इस अवसर पर वन मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक मीनाक्षी नेगी और कई अन्य लोग उपस्थित थे।