Bengaluru बेंगलुरु: कर्नाटक के हाई ग्राउंड्स पुलिस ने 23 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की आईटी और सोशल मीडिया सेल के खिलाफ विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्मस्थान, भाषा जैसे आधार पर समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) और धारा 353(2) (झूठी जानकारी से सार्वजनिक भ्रम फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह मामला सोशल मीडिया पर फैलाई गई कथित भ्रामक और अपमानजनक सामग्री को लेकर दर्ज किया गया है।

Tags: