Belgaum : रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में 2 दिनों में 28 काले हिरणों की रहस्यमय मौत
Karnataka कर्नाटक : बेलगाम के कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में पिछले दो दिनों में 28 काले हिरणों की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है।
चिड़ियाघर के आसिफ नागराज ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा संदेह है कि इन जानवरों की मौत जीवाणु संक्रमण के कारण हुई है। हालाँकि, वास्तविक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।
कुल 38 काले हिरणों में से 28 की मौत अब तक केवल दो दिनों में हुई है, जिनमें से 18 पहले दिन और 10 दूसरे दिन हुई। संदिग्ध रूप से मरे काले हिरणों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उन्होंने नमूने बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा प्राणी उद्यान के अधिकारियों को भेज दिए हैं।