गंगा में डूबकर कांवड़िये की मौत

Update: 2022-02-26 10:27 GMT

महाशिवरात्रि के पर्व पर आदिदेव का जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने आए कांवड़िये की शनिवार दोपहर कछला गंगाघाट पर डूबकर मौत हो गई। कांवड़िया राजस्थान का रहने वाला था और यहां अपने परिजनों व जत्थे के साथ पहुंचा था। हादसे की खबर पर पुलिस भी घटनास्थल पर जा पहुंची। फिलहाल परिवार के लोग पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से इंकार कर रहे हैं।

हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगाघाट पर हुआ। राजस्थान के जिला भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गांव सेवला में रहने वाला प्रेमसिंह (45) शनिवार सुबह कछला गंगाघाट पहुंचा था। कई अन्य कांवड़िये भी उसके साथ थे। यहां सभी लोग बारी-बारी स्नान करके जल भर रहे थे। प्रेमसिंह स्नान करने उतरा तो अचानक गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों ने काफी देर उसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। जिस स्थान पर प्रेमसिंह डूबा था, वहां से लगभग आधा किलोमीटर दूर उसका शव गोताखोरों को मिला। शव बाहर आया तो उसे देख परिवार वालों में कोहराम मच गया। कोतवाल उझानी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि फिलहाल शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों से बात चल रही है।

Tags:    

Similar News