धनबाद: धनबाद पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. हत्या और फायरिंग मामले में 6 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने अपराधियों के पास से पिस्टल और गोली भी बरामद किया है. हत्या और फायरिंग के तीन अलग-अलग मामले हैं, जिसमें ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की हत्या, सिंदरी हर्ल एचआर और लायंस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल के ऊपर फायरिंग की घटना शामिल हैं. प्रवीण हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.
Tags: