Saraikela: नीमडीह में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 400 किलो जवा महुआ नष्ट

Update: 2025-03-12 12:18 GMT
Chandil चांडिल : होली के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगाता अभियान चला रही है. नीमडीह थाना की पुलिस ने बड़ेदा गांव के समीप छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया. भट्ठी पर करीब 400 किलो जावा महुवा नष्ट किया गया. थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि भट्ठी संचालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.
14 को बंद रहेंगी शराब दुकानें
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पुलिस महुआ शराब की जुलाई और बिक्री के साथ नकली अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. चौका व चांडिल थाना क्षेत्र में भी महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ध्वस्त कर चुकी है. इधर, झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अधिसूचना जारी कर होली पर्व के अवसर पर 14 मार्च को ड्राई डे घोषित किया है. इस संबंध में सरायकेला-खरसावां जिला उत्पाद अधीक्षक ने आदेश जारी कर कहा है कि 14 मार्च को जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. अंचल अवर निरीक्षक को इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है
Tags:    

Similar News