रांची : नामकुम रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जिले के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है. शव सोमवार सुबह बरामद किया गया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है. शव सोमवार सुबह बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मृतक व्यक्ति के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है या हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.