Ranchi रांची : इस बार होली में लू का साया मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है 14 मार्च तो लू चल सकती है. इससे बचने की भी सलाह दी है. विभाग के अनुसार राजधानी रांची का भी पारा चढ़ रहा है. 14 मार्च को तापमान का अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 15 मार्च को तापमान का अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
पांच जिलों में हीट वेब चलने की संभावना
मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में हीट वेब चलने की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार पलामू और गढ़वा के अलावा कोल्हान के भी कई इलाकों में हीट वेव चलने के आसार हैं. 14 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में ऐसा रहेगा तापमान का पारा
– गोड्डा: अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस
– पाकुड़: अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस
– पूर्वी सिंहभूम: अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस
– पश्चिमी सिंहभूम: अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस
– सरायकेला खरसावां: अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस