x
हैरत में पड़े लोग
Iran ईरान। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है जो यूजर्स को भ्रम या आश्चर्य की स्थिति में डाल देता है। ईरान के समुद्र तट का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया को आश्चर्य में डाल रहा है तो कुछ इसे पर्यावरणीय असंतुलन की वजह से मान रहे हैं। लेकिन इस तट के लाल होने की वजह सामान्य ही है, यहां की मिट्टी की वजह से यहां बरसने वाला पानी लाल होकर बह रहा है।
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पिछले हफ्ते पोस्ट किए गए इस वीडियो ने हाल ही में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो के कैप्शन में फारसी में लिखा हुआ है," होर्मोज के प्रसिद्ध रेड बीच पर भारी बारिश की शुरुआत, सेरासिमा के पर्यटकों को यह बारिश देखना अद्भुत लग रहा है।"इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि समंदर के किनारे पर तेज मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश के साथ तट की मिट्टी समंदर की तरफ बहने लगती है और जब यह जाकर समंदर में मिलती है तो समंदर के पानी का रंग भी लाल हो जाता है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह लाल मिट्टी वाला बीच ईरान के होर्मुज जलसंधि के पास रैनबो द्वीप में स्थित है। इस क्षेत्र में आबादी काफी कम है इसलिए यहां पर लोगों का आना-जाना कम है। यह इलाका ईरान की मुख्य भूमि से दूर है ऐसे में पर्यटकों का यहां आना ज्यादा नहीं है।

सीएनएन द्वारा इस लाल रंग के समुद्री बीच के ऊपर जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी पर्यटन बोर्ड ने बताया कि यहां कि यहां कि मिट्टी में आयरन ऑक्साइड की अधिकता इसी वजह में जब इस पर पानी गिरता है तो यह एकदम चमकीले लाल रंग में बदल जाती है।
डेलीमेल की रिपोर्ट में ईरानी पर्यटन बोर्ड ने इस जगह की तारीफ करते हुए कहा कि आयरन की वजह से यहां की मिट्टी की खूबसूरती देखने लायक है। यहां पर चलते हुए आप सूर्यास्त और सूर्योदय के समय का मंत्रमुग्ध करने वाला आनंद ले सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पैदल चलते या किसी सवारी के जरिए जैसे-जैसे आप समुद्र किनारे पर आगे बढ़ते हैं आप मिट्टी के रंग को बदलता हुआ देखते हैं। यहां 70 अन्य प्रकार के रंगीन खनिज भी हैं।इस तट की वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुकी हैं, तब इसे गलत तरीके से भ्रामक जानकारी के जरिए वायरल किया गया था, पानी के लाल रंग को बदलते मौसम का परिचायक बताया गया था।
Tagsखून की बारिशलाल हुआ समुद्र का पानीRain of bloodsea water turned redजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story