शादी का प्रलोभन देकर फुफेरे भाई ने किया यौन शोषण, मामला दर्ज

Update: 2022-09-03 13:37 GMT
 Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत चेचाई निवासी 19 वर्षीय एक युवती ने स्थानीय निवासी और उसके फुफेरे भाई 23 वर्षीय शोएब पर शादी का प्रलोभन देकर अनैतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि शोएब ने निकाह करने की बात कहा था. उस पर भरोसा कर ली, पर वह काम करने बेंगलुरू चला गया. अब शोएब के माता-पिता उसका रिश्ता कहीं देख रहे हैं. तब हमने शोएब के परिजनों को भी बतायी कि उसका निकाह मेरे साथ होना है, लेकिन मेरी एक बात नहीं सुनी गई. आवेदन में कहा गया कि मेरे पिता को मुखिया पति गुलाम मुस्तफा के द्वारा मौखिक बताया गया कि पंचायत अभी नहीं हो पाएगा, युवक शोएब का कोई आदमी नहीं आ पा रहा है. वहीं 11 सितम्बर को शोएब का निकाह कहीं और करवाने की कोशिश किया जा रहा है. बहरहाल कोडरमा पुलिस के द्वारा मामले की जांच करते हुए पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया है.
 
News Wing
Tags:    

Similar News