पेड़ से लटकता नाबालिग लड़की का शव, मामला दर्ज

Update: 2022-09-03 13:24 GMT
 Ranchi: दुमका में नाबालिग अंकिता हत्याकांड का मामला शांत भी नही हुआ, इस बीच दुमका में ही एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया गया. बरामद नाबालिग रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने माता पिता के साथ दुमका में रहकर मजदूरी करती थी. इसी दौरान पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा निवासी राजमिस्त्री अरमान नामक युवक से दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया. बीते शुक्रवार को नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला. आशंका है कि नाबालिग के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की घटना को अंजाम दिया है. मामले को लेकर शनिवार को मुफस्सिल थाना में आईपीसी की विभिन्न धारा और पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का आरोप लगाया गया है. हालांकि मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज कर रही है. प्रेम प्रसंग के एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
  पेड़ से लटकता मिला था शव
बीते शुक्रवार को दिग्घी ओपी क्षेत्र के श्रीअमड़ा में पेड़ से लटकता नाबालिग का अज्ञात शव बरामद किया गया था. शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक में निकले लोगो ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटके किशोरी के शव को देखा, तो घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से उसे पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रख दिया गया था. पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतका गर्भवती थी.
Vinita
Tags:    

Similar News