Kiriburuकिरीबुरू : गुवा थाना अन्तर्गत बुरुसाई निवासी 40 वर्षीय महिला शुरु कुई की हत्या रविवार की शाम लगभग 4.30 बजे धारदार हथियार से गला रेतकर डायन होने के संदेह में रिश्ते में भतीजा लगने वाला कांडे पूर्ति ने कर दी. मृतका गांव के समीप उलीगोड़ा स्थित खेत में काम कर रही थी. तभी इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कांडे पूर्ति फरार हो गया. मौके पर पहुंची गुवा थाना पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश का माहौल है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है.
Tags: