छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी घायल, भिलाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी

Nil dhankar
27 Aug 2024 2:00 PM IST
थाना प्रभारी घायल, भिलाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी खदेड़ा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी की नाक में चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। Jamul Police Station Incharge

भिलाई सिरसा गेट के पास भारी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। बता दें कि इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई जिसमें जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे को नाक में चोट लगी है। काफी खून बह गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।




Next Story