झारखंड युवा कांग्रेस विश्व आदिवासी दिवस पर निकालेगी तिरंगा यात्रा
आदिवासी दिवस पर झारखण्ड युवा कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकलेगी.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आदिवासी दिवस पर झारखण्ड युवा कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकलेगी. यह निर्णय शुक्रवार देर शाम प्रदेश कार्यालय, रांची में महानगर रांची युवा कांग्रेस अध्यक्ष जमील अख्तर के नेतृत्व में हुए रांची जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. इस दौरान रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. नये सदस्यों ने प्रदेश के युवा नेताओं के समक्ष अपनी बातें रखी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज और रांची के प्रभारी सत्यम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महासचिव प्रिंस भट्ट, प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद उपस्थित हुए. पढ़ें – गया : पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, एके-47 समेत कई सामान बरामद