झारखंड : सरकारी स्कूलों में लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू

आईसीटी लैब (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी)

Update: 2022-06-04 09:49 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिलेगी। इसके लिए राज्य में आईसीटी लैब (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) का विस्तार किया जा रहा है। अब राज्य के 3939 स्कूलों में आईसीटी लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत गिरिडीह जिला में सबसे अधिक 117 स्कूलों में लैब बनाया जाएगा।देवघर के 114, पलामू के 109 और गढ़वा के 105 स्कूलों में लैब का अधिष्ठापन होगा। रांची जिला के 77 स्कूलों को इसके लिए चिन्हिन किया गया है। रांची में पहले से ही 74 स्कूलों में लैब संचालित हैं। लैब बनाने का कार्य दो कंपनियों को सौंपा गया है। इन कंपनियों में मुबंई की बेनेट कोलेमन एंड कंपनी और नोएडा की एक्सट्रामार्क कंपनी शामिल हैं। स्कूलों में लैब के माध्यम से कंप्यूटर की शिक्षा जुलाई से मिलनी शुरू हो जाएगी। लैब में 10 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, वेब कैमरा, 30 बच्चों के बैठने लिए विशेष कुर्सियां आदि की व्यवस्था करनी है।

Tags:    

Similar News

-->