Jharkhand: बस की चपेट में आने से नगर निगम कर्मचारी की मौत, 2 घायल

Update: 2025-04-24 01:45 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गई है जबकि 2 घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध स्थित पूजा टॉकीज के पास का है|
बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस की चपेट में आने से नगर निगम के सफाई कर्मचारी बजरंगी भुइंया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तीनों सफाई कर्मचारी बस्ताकोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है|
Tags:    

Similar News