झारखंड: बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक की जमकर की पिटाई, पुलिस के पहुंचने पर मुश्किल से बची जान

रांची पुलिस की वजह से शहर में मॉब लिंचिंग की घटना होने से बच गई। सदर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में भीड़ ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी।

Update: 2022-01-13 02:45 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रांची पुलिस की वजह से शहर में मॉब लिंचिंग की घटना होने से बच गई। सदर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में भीड़ ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। हालांकि सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने भीड़ से युवक की जान बचायी। यह वारदात बुधवार दोपहर की है।

घायल युवक का नाम अमरनाथ राय है और वह सैनिक कॉलोनी में ही रहता है। जानकारी के अनुसार अमरनाथ बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ा था। उसने एक बच्चे को देखा और उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद उसे ले जाने लगा।
मौजूद बच्चे के पिता ने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हो गए। अमरनाथ के गोद से पहले बच्चे को लिया और फिर मौजूद भीड़ उस पर टूट पड़ी। जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। भीड़ उस युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगी। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से अमरनाथ को बचाया।
युवक को अपने कब्जे में लिया और उसे थाने लेकर आयी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक अमरनाथ नशेड़ी है। नशे की हालत में उसने बच्चे को उठाया था। इसके बाद बच्चे के पिता ने सदर थाने में केस दर्ज नहीं किया। जिस वजह से पुलिस ने अमरनाथ को थाने से हिदायत देकर छोड़ दिया।
Tags:    

Similar News

-->