Jharkhand Crime : झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल यहां गुरुवार देर रात एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना कदमा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान ब्लॉक नंबर-2 निवासी मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तौकीर पैदल ही कहीं जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में 5से 6 बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तौकीर पर आठ गोलियां दागी थी। तेजधार हथियार से हमला कर सिर भी फोड़ दिया। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे बहुत क्रूरता के साथ तौकीर को मौत के घाट उतारा गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।