Jamshedpur : मेला घूमने के दौरान दो युवकों पर चापड़ से हमला

Update: 2025-10-01 05:07 GMT
Jamshedpur : गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास देर रात एक युवक ने विवाद के बाद चॉपर से हमला कर दिया. जिससे भालूबासा बृज बिहारी कॉलोनी निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा घायल हो गए. दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में टीएमएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस बीच चॉपर से हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए|
हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन टीएमएच पहुंचे. परिजनों के अनुसार आयुष और साहिल समेत चार-पांच युवक देर शाम दुर्गा पूजा मेला घूमने के लिए घर से निकले थे. हावड़ा ब्रिज के पास उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई. इसी बीच एक युवक ने उन पर चॉपर से हमला कर दिया. पुलिस हमलावरों पर कार्रवाई करे|
Tags:    

Similar News