Jamshedpur जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को विसर्जन जुलूस के दौरान रामनवमी का झंडा बिजली के तार से टकराने से तीन नाबालिगों समेत कम से कम पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि घटना परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को 'टाटा मोटर्स मुख्य अस्पताल' ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय कुमार सिंह नामक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए 'टाटा मुख्य अस्पताल' रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब यशोदानगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा समिति के सदस्य रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाल रहे थे, जिसमें धार्मिक झंडे भी थे। पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. परितोष सिंह ने कहा, "इनमें से एक झंडा हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे तीन नाबालिगों समेत पांच लोग झुलस गए।"
Tags: