Jamshedpur जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को हथियार दिखाकर उससे पैसे छीनकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार घटना हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के सुमोना फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर हुई|
बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे. उन्होंने हथियार के बल पर कर्मियों से 25 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए| सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी | फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है|