Gumla: सड़क पर ऑटो पलटा, बच्चे की मौत

Update: 2024-07-30 12:54 GMT
गुमला Gumla: परसा गांव के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 4 वर्षीय मासूम अश्विनी लकड़ा की मौत हो गई. जबकि उसके पिता मनोज लकड़ा और 2 वर्षीय भाई को गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने अश्विनी लकड़ा को मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता ने बताया कि वह खुद ऑटो चला रहा था और पत्नी को लाने के लिए बच्चों के साथ ऑटो से परसा जा रहा था. इसी दौरान अचानक बीच रास्ते में एक जानवर दौड़ पड़ा. जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.
Tags:    

Similar News