वर्षों से बंद पड़ी कंपनी में लगी आग

Update: 2022-06-13 10:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : वर्षों से बंद पड़ी इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड केबुल कंपनी के जनरल आफिस में एक बार फिर रविवार को शाम असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाई गई। कंपनी बंदी के बाद यह चौथा बार आग लगाने की वरदात हुई है। इससे पूर्व जब कंपनी में आग लगी थी उस समय भी फर्नीचर सामग्री के साथ कंपनी की कुछ जरुरी कागजातें जली थी। उसके बाद जनरल ऑफिस से शेष कागज दूसरे जगह रखा गया। रविवार को हुई आगजनी में कुछ कागजात, कुर्सी, बेंच व टेबल जलने की बात कही जा रही है। आगजनी की वजहसे वहां के निकटवर्ती क्षेत्रों में धुंआ निकलने लगा था, जिसे देखकर लोगों को आगजनी की सूचना मिली। फिर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची तथा दमकल के माध्यम से आग बुझाने का काम किया गया। आग लगने के बादवहां सैकड़ों लोग जुट गए। जितने लोग उतनी बातें कही जा रही था। स्थानीय लोगों का कहना था कि बंद कंपनी को वेदांता ग्रुप को चलाने का मौका मिला है, हो सकता है विरोधी लोग को यह बर्दाश्त नहीं हो।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आज भी जनरल आफिस में कुछ आवश्यक कागजात है, जिसे जलाने का प्रयास किया गया है। हालांकि घटना की जानकारी प्राप्त करने में पुलिस जुट गई है।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->