नाबालिग युवती के साथ फिल्मी अंदाज में दिया 7 युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, छह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

Update: 2022-03-20 03:52 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के रामगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। लड़की को एक के बाद एक 7 युवकों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग को फिल्मी अंदाज में हवस का शिकार बनाया गया। हालांकि, संतोष की बात यह है कि पुलिस ने 7 में 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना रजरप्पा थाना इलाके की है।

रजरप्पा एसडीपीओ किशोर कुमार रजक से मिली जानकारी के अनुसार लड़की को एक युवक ने झांसे में लिया। वह बहला फुसला कर अपने साथ अपने ठिकाने पर ले गया और दुष्कर्म किया। चालाकी से पहले युवक ने दुषकर्म का
वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद उसके 6 साथी वहां पहुंच गए। सबने नाबालिग युवती को उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करने लगे। लड़की को धमकी दी कि बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता को मजबूर करके सभी 6 लड़कों ने उसके साथ एक के बाद एक दुष्कर्म किया। घटना 15 मार्च की बताई जा रही है।
घर लौटकर लड़की ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो आसपास के लोग आग्रोशित हो गए। सबने मिलकर पुलिस को सूचना दी और पीड़िता के बयान पर रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित लड़की के बयान के
आधार पर रजरप्पा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके लिए छापेमारी की जा रही है। इस जघन्य वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
Tags:    

Similar News