साहिबगंज में हंसुआ से प्रहार कर घायल करने का आरोप

Update: 2022-09-09 16:28 GMT
Sahibganj : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के सोतीचौकी-खुटहरी निवासी मोती लाल मंडल ने हंसुआ से प्रहार कर घायल करने का आरोप 6 लोगों पर लगाया है. पुलिस थाना में उन्होंने लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में जिक्र है कि वह 9 सितंबर की सुबह 8 बजे अपने घर की मरम्मत कर रहा था. इसी बीच गांव के विजय चौधरी, अनंत चौधरी, शिवम चौधरी, मिट्ठू चौधरी, विजय चौधरी व अजय चौधरी ने हंसुआ से उस पर प्रहार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. आरोपियों ने उसकी मां कौशल्या देवी से भी मारपीट की तथा नाक व कान के गहने छिन लिए. पिता रामचंद्र मंडल के साथ भी मारपीट की. घर में तोड़-फोड़ की तथा सामान सड़क पर फेंक दिए. बक्सा में रखे पांच हजार नगद रुपए भी निकाल लिए. हल्ला सुनकर गांव के लोग बीच-बचाव करने आए. आरोपियों ने उनलोगों को भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी.

by Lagatar News

Tags:    

Similar News