गोलमुरी के शारिक रजा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में फिर चमके, हासिल किया तीसरा स्थान

झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के बैनर तले कृषि विभाग में संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने बकाया वेतन और रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर करनडीह स्थित कृषि कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना पर बैठ गये हैं

Update: 2022-09-03 11:28 GMT


Jamshedpur: झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के बैनर तले कृषि विभाग में संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने बकाया वेतन और रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर करनडीह स्थित कृषि कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना पर बैठ गये हैं. हड़ताल कर्मचार‍ियों का कहना है क‍ि पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग के द्वारा संविदा पर कार्यरत हैं और लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे हैं. पिछले 6- 7 महीने से इनका वेतन लंबित है जिसके कारण इनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. उन्‍होंने कहा क‍ि कृषि विभाग में कई रिक्त पद हैं जिस पर समायोजन नहीं हो रहा है. झारखंड आत्मा कार्मिक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष कौशल कुमार झा ने कहा कि हम लोगों की मुख्य मांग है क‍ि विभाग में खाली पड़े पदों पर समायोजन किया जाए और नियमित वेतन का भुगतान हो. बताया कि फरवरी 2022 में जनवरी का वेतन मिला था. पूर्वी सिंहभूम में आत्मा में 30 कर्मचारी हैं और पूरे प्रदेश में लगभग 650 कुल कर्मचारी है. सरकार ने जिस तरह के हालात पैदा किए हैं उससे भुखमरी का स्थिति हो गयी है. ऐसे में हड़ताल के स‍िबा कोई व‍िकल्‍प नहीं बचा है. पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव प्रवीण कुमार भी धरना में शाम‍िल रहे.

Rakesh


Tags:    

Similar News