JAMMU.जम्मू: क्राइम ब्रांच जम्मू के नवनियुक्त एसएसपी (आर्थिक अपराध शाखा) फैसल कुरैशी ने आज अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की और प्रमुख जांच एजेंसी द्वारा जांचे जा रहे महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति पर चर्चा की।
कुरैशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मामलों की त्वरित जांच करने और क्राइम ब्रांच के आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों को न्याय दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से सभी शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।