चिनैनी में धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, FIR दर्ज

जिला उधमपुर के चिनैनी में धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है।

Update: 2022-07-19 06:15 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिला उधमपुर के चिनैनी में धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम दौरे पर निकली थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक शख्स को चिनैनी के पोली माता मंदिर में माता की प्रतिमा को खंडित करते हुए देखा। पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग निकला।
इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया, इस साजिश में कौन-कौन लोग शामिल है, पुलिस इन बातों की पड़ताल कर रही है।
एसएसपी उधमपुर विनोद कुमार ने बताया कि पोली माता मंदिर में मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags:    

Similar News