Mata Vaishno Devi: मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत, बंद सेवा फिर बहाल

Update: 2025-05-14 07:02 GMT
Mata Vaishno Devi:भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के चलते कुछ दिन पहले देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था। इसके चलते माता वैष्णो देवी के नजदीक कटरा से सांझीछत तक चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई थी। यह हेलीकॉप्टर सेवा रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए कटरा से सीधे सांझीछत ले जाती है। सेवा बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें पैदल चढ़ाई करनी पड़ी।
हालांकि अब भारत-पाकिस्तान के बीच हालात थोड़े सामान्य होने के बाद बुधवार को सात दिन बाद हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। सेवा बहाल होने से श्रद्धालु खुश हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब हेलीकॉप्टर सेवा पहले की तरह नियमित रूप से चलती रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रखी गई है। श्रद्धालु अब हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे कटरा से सांझीछत पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे।
Tags:    

Similar News