Jammu: गट्टारू मर्डर केस में फरार आरोपियों की तलाश तेज, घरों पर कोर्ट नोटिस चस्पा
Jammu जम्मू : जम्मू के ज्यूल चौक में हुए गटारू हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने कोर्ट में पेश होने का नोटिस चस्पा किया है। खौफ गैंग के सरगना विक्की खौफ समेत कई आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी है। पुलिस ने लोगों से सूचना देने की अपील की है।
जम्मू के ज्यूल चौक में हुए बहुचर्चित गटारू हत्याकांड में फरार आरोपितों के घरों के बाहर नवाबाद पुलिस ने कोर्ट में पेश होने के नोटिस चस्पा कर उनके परिवारवालों को उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा। यदि आरोपित कोर्ट में पेश नहीं होंगे तो उन्हें भगोड़ा करार कर दिया जाएग।
इस मामले में फरार आरोपियों में खौफ गैंग का सरगना विकास सलाथिया उर्फ विक्की खौफ, पुत्र रवींद्र सिंह निवासी मंडी घरोता, गुडा सलाथिया, विजयपुर, जिला सांबा, मुख्य शूटर विक्रमजीत सिंह निवासी गांव फतेहपुर, छाबल रोड, अमृतसर (पंजाब), हाल में ही नरवाल पाईन, सतवारी, जिला जम्मू और बोधराज उर्फ गुग्गी निवासी गांव शहजादपुर, तहसील रामगढ़, जिला सांबा शामिल है।