छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी

Shantanu Roy
30 July 2025 7:05 PM IST
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोदाम क्षेत्र में तस्करों के चंगुल से 07 नग गौवंशों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात तस्कर गौवंशों को अवैध रूप से एक वाहन के माध्यम से परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाई और लोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में निर्दयता से ठूंस-ठूंस कर भरे गए 07 गाय-बैल पाए गए, जिन्हें बिना किसी वैध दस्तावेज के एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था। मौके से तस्कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।


पुलिस ने गौवंशों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनकी देखरेख की व्यवस्था की। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जशपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में
गौ तस्करी
पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे यदि गौ तस्करी से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखें, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। यह कार्रवाई जशपुर पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और गौसंवर्धन के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है। पुलिस की इस सक्रियता से न सिर्फ गौवंशों की जान बची, बल्कि एक बड़े अवैध नेटवर्क पर भी अंकुश लगाने में मदद मिली है।
Next Story