Jammu - Kashmir: जम्मू के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसे की खबर है. इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत की खबर है. मृतक की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक किश्तवाड़-पद्दार नेशनल हाईवे पर चलते हुए गहरी खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई|
Tags: