Jammu-Kashmir : जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन के शौचालय से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गणेशुचक्क निवासी 26 वर्षीय सुखदेव कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्टेशन प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँच गया। युवक शौचालय में बेहोशी की हालत में मिला, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर हर पहलू से जाँच कर रही है।
Tags: