Jammu-Kashmir: राजौरी पुलिस ने आईटीआई सुंदरबनी में चेकिंग के दौरान दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुंदरबनी की टीम ने जम्मू से राजौरी जा रहे एक निजी वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसमें चरस के साथ 2 आरोपी पकड़े गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से करीब 3.6 किलोग्राम चरस जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लियाकत हुसैन (पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी कोटधारा, राजौरी) और आफताब हुसैन (पुत्र फजल हुसैन, निवासी सरनो, राजौरी) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सुंदरबनी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
Tags: