Jammu-Kashmir: कार सवार एक परिवार के साथ भयानक हादसा होने की खबर है। जानकारी के अनुसार रामकोट के गुडा सुत्रखड़ में रात करीब 9 बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में बैठे 5 लोगों समेत एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। कार में बैठे लोगों को युवकों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल दिलावर पहुंचाया।
कार में बैठे सभी लोग उधमपुर के बताए जा रहे हैं। चालक ने बताया कि उसने ब्रेक लगाने की काफी कोशिश की लेकिन ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।