Jammu-Kashmir: मीरा साहिब क्षेत्र के शेरगढ़ गांव के पास मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया, जब तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रणवीर नहर में जा गिरी। कार में चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय नहर में पानी का स्तर कम था, जिसके चलते बड़े जान-माल के नुकसान से बचाव हो गया। लोगों का कहना है कि यदि नहर में पानी अधिक होता, तो यह हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज़ रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।