JAMMU.जम्मू: जम्मू-कश्मीर के आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक के सुपर टाइम स्केल पर पदोन्नत किया गया है। वह वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं। मणिपुर के राज्यपाल ने राकेश बलवाल सहित 2012 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को आईपीएस के सुपर टाइम स्केल पर नियुक्त किया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी बलवाल ने जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्ति के दौरान एसएसपी श्रीनगर के रूप में कार्य किया है।