फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से बाढ़ व पहाड़ी से मलबा गिरने से कई सडक़ों पर यातायात सेवा ठप रही। यातायात बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के 800 से ज्यादा रूट प्रदेश भर में बंद रहे। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों में सबसे ज्यादा बस रूट प्रभावित हुए हैं। कांगड़ा मंडी और चंबा जिला में सबसे ज्यादा बस रूट प्रभावित हुए हैं। लोकल रूटों के साथ-साथ लांग रूटों पर भी बस सेवा बाधित हुई है। एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि भू-स्खलन व बाढ़ को देखते हुए बाहरी राज्यों के लिए जाने वाली गाडिय़ों को आधे रास्ते से ही संचालित करना पड़ा।

धर्मपुर डिपो को भारी नुकसान
मंडी जिला में एचआरटीसी का धर्मपुर डिपो भी बाढ़ की जद में आ गया था। इसके कारण एचआरटीसी की कोई भी बस धर्मपुर डिपो से नहीं चल पाई। बताया जा रहा है कि धर्मपुर डिपो में एचआरटीसी को नुकसान भी उठाना पड़ा है। प्रदेश के सैकड़ो रूटों पर बस सेवा बंद होने के कारण जहां एचआरटीसी के लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।
चालकों के लिए एडवाइजरी
आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया हैं। ऐसे में एचआरटीसी प्रबंधन ने चालाकों व परिचालकों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। अगर रूट पर चलते हुए ज्यादा बारिश हो जाए तो बस को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर लें।
Tags: