Una : तालाब से मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

Update: 2025-04-16 02:35 GMT
Una ऊना: उपमंडल बंगाणा की पंचायत धुंधला के गांव अप्पर धुंधला में मंगलवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। गांव के श्मशान घाट के पास स्थित तालाब में एक नवजात का शव तैरता हुआ मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नवजात के गले में पत्थर बांधकर फेंका गया था। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शिशु (नर) का जन्म हाल ही में हुआ है और जन्म के तुरंत बाद उसे तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायत उपप्रधान रमन कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस अमानवीय घटना से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग इस क्रूर कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News